- नए सत्र के दूसरे दिन ही स्कूल में लापरवाही! डेढ़ बजे तक नहीं पहुंचे शिक्षक, सिर्फ ताला खुला मिला विद्यालय
- विंध्य प्रदेश टीवी संवाददाता ब्यंकटेश कुमार तिवारी की पड़ताल में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल
देवतालाव/मऊगंज। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही मऊगंज जिले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। विकासखंड मऊगंज के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तमरी, संकुल केंद्र खैरा कनकेसरा, जिला मऊगंज में गुरुवार (2 जुलाई) को दोपहर लगभग 1:35 बजे विद्यालय में शिक्षक अनुपस्थित मिले। विद्यालय का ताला तो खुला था, लेकिन शिक्षक और छात्र गायब और न ही नियमित शैक्षणिक गतिविधियां संचालित होती नहीं दिखाई दीं।
विंध्य प्रदेश टीवी के संवाददाता ब्यंकटेश कुमार तिवारी द्वारा मौके पर की गई पड़ताल में स्थानीय लोगों ने बताया कि उस समय विद्यालय में स्टाफ मौजूद नहीं था। लोगों के अनुसार अन्य शिक्षक पहले ही चले गए मदन गोपाल जी कुछ देर तक अकेले बैठे थे लेकिन अभी 10 मिनट पहले ही विद्यालय से चले गए थे। नए सत्र के दूसरे ही दिन सामने आई इस स्थिति ने शिक्षा व्यवस्था की वास्तविकता उजागर कर दी।
मामले की जानकारी मिलने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शत्रुघ्न मिश्रा ने कहा, “हम अभी संकुल प्राचार्य को निर्देशित करते हैं और पूरे मामले की जांच कराते हैं।” अब सभी की नजर इस बात पर है कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। यदि लापरवाही की पुष्टि होती है, तो संबंधित शिक्षकों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा।


























































