नई दिल्ली: आईपीएल 2016 का आज तेरहवां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। अब धीरे-धीरे दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीगों में से एक आईपीएल अपने रंग में नजर आ रही है और रिदम पकड़ रही है। अब तक खेले गए 12 मुकाबलों में सबसे लंबे छक्के किन पांच बल्लेबाजों ने लगाए हैं यह सवाल आपके दिमाग में आ सकता है। ऐसे में आइए आज हम आपको इस सीजन अब तक सबसे लंबे छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
टिम डेविड ने लगाया है आईपीएल 2026 का सबसे लंबा छक्का
आईपीएल 2026 में अब तक सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज टिम डेविड के नाम है। लगभग 7 फिट से की हाइट वाले इस बैटर ने रविवार, 5 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में एक ऐसा छक्का जड़ा था, जो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पार चला गया था और गेंद ढूढ़ने पर भी नहीं मिल पाई थी। तब दूसरी गेंद से मैच शुरू हुआ था। टिम डेविड का यह छक्का 106 मीटर दर्ज किया गया जो आईपीएल 2026 में अब तक लगाए गए छक्कों में सबसे लंबा है। उनके अलावा बाकी के बल्लेबाजों ने इससे कम मीटर के छक्के जड़े हैं।
टॉप-5 में ये नाम भी शामिल
आईपीएल 2026 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनली का नाम है। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 103 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ा था जो इस सीजन अब तक का दूसरा सबसे बड़ा छक्का है। आईपीएल 2026 में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अनिकेत वर्मा का नाम है।
उन्होंने आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 106 मीटर का सिक्स जड़ा था। सूची में चौथे स्थान पर आरसीबी के बल्लेबाज रजत पाटीदार का नाम है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 94 मीटर का छक्का जड़ा था। लिस्ट में पांचवें स्थान पर भी रजत पाटीदार का ही नाम है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में 92 मीटर का छक्का जड़ा था।
आईपीएल 2026 में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले टॉप-5 बैटर
- टिम डेविड 106 मीटर का छक्का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ
- कूपर कोनली 103 मीटर का छक्का गुजरात टाइटंस के खिलाफ
- अनिकेत वर्मा 100 मीटर का छक्का रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ
- रजत पाटीदार 94 मीटर का छक्का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ
- रजत पाटीदार 92 मीटर का छक्का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ
बता दें कि आईपीएल 2026 में पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पंजाब किंग्स है। ऑरेंज कैप समीर रिजवी के नाम, जबकि पर्पल कैप रवि बिश्नोई के नाम है।

























































